नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Delhi News : अगर आपका कोई अपना खाड़ी देशों (Gulf Countries) में रहता या जॉब करता है तो यह खबर आपके लिए है। खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के दोस्त और रिश्तेदार इन दिनों पाकिस्तानी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। दिल्ली के अलग-अलग साइबर पुलिस स्टेशन में इस तरह की शिकायतें मिली हैं। ऐसे ही एक मामले में उत्तरी जिला साइबर पुलिस ने ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 13 जनवरी को इंद्रलोक इलाके में रहने वाले अहमद ने उत्तरी जिला साइबर पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि दुबई में काम करने वाले उनके दोस्त के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी हुई है। किसी ने फेसबुक पर उनके दोस्त के नाम से संपर्क किया और वीजा नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तार होने का डर...