सावधान! होली पर नमो भारत और मेट्रो के समय में बदलाव, जानिए दिल्ली-मेरठ किस समय शुरू होगी सेवा
नई दिल्ली, मार्च 2 -- होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के परिचालन समय में खास बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन सुबह से लेकर शाम तक मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। केवल शाम से लेकर रात तक ही ये सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्री इस दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसी के साथ होली के दिन दिल्ली मेट्रो भी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। डीएमआरसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दिन सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और इसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। यात्रियों को सला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.