लखनऊ, मार्च 7 -- स्मार्ट मीटर कनेक्शनधारकों को पावर कार्पोरेशन ने रीचार्ज के संबंध में चेतावनी जारी की है। उसने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे अपना मीटर एकाउंट बैलेंस ऋणात्मक न होने दें अन्यथा उनका कनेक्शन कट सकता है। यूपी में अब तक 76 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 69.88 लाख मीटर प्रीपेड मोड में काम कर रहे हैं। पावर कार्पोरेशन ने कहा है कि स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम अब पूरी तरह से तैयार है उसे गो-लाइव किया जा चुका है। निगेटिव एकाउंट बैलेंस वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन ऑटोमैटिक कट सकता है, लिहाजा वे इसको लेकर सतर्क रहें।एसएमसएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को बैलेंस राशि के बारे में बार-बार अलर्ट किया जाता है। उपभोक्ता को बैलेंस 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और शून्य होने पर एसएमएस से सूचित किया जाता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ब...