सावधान! सुबह आपके जगने से पहले ही दस्तक दे चुका होगा चक्रवात अर्नब, IMD का कहां-कहां अलर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात अर्नब बुधवार की तड़के दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब के रात 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच तट से टकराने की संभावना है। इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के दक्षिण में तट पार करने का अनुमान है। तूफान के लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान की तेज गति के कारण इसके तट से टकराने का समय पहले के अनुमान से कुछ जल्दी हो सकता है। तूफान का बाहरी हिस्सा जमीन तक पहुंचने लगा है और इसका असर तटीय इलाकों में दिखने लगा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR तक तूफान अर्णब का असर; 2 दिन बारिश, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के ताजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.