नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- आजकल घरों में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कोई मोबाइल ऐप से फ्रिज का टेम्परेचर कंट्रोल करता है, तो कोई घर की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा और वीडियो डोरबेल लगवाता है। इन डिवाइस की मदद से कई काम आसान हो जाते हैं, लेकिन इनके साथ साइबर सुरक्षा का खतरा भी बढ़ता है। हैरानी की बात है कि हैकर्स की नजर सिर्फ आपके स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर नहीं होती। इंटरनेट से जुड़े फ्रिज, कैमरे और राउटर जैसे डिवाइस भी उनकी पहुंच में आ सकते हैं। CCTV कैमरा और वीडियो डोरबेल से हो सकती है जासूसी घर की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले CCTV कैमरे और वीडियो डोरबेल भी इंटरनेट से जुड़े होते हैं। अगर इनका पासवर्ड कमजोर है या सॉफ्टवेयर में सुरक्षा से जुड़ी कमी है तो कोई अनजान व्यक्ति इन तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। कैमरा हैक होने पर घर...