नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली साइबर ठग अब मोबाइल चोरी की वारदात को भी ऑनलाइन ठगी से जोड़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें मोबाइल चोरी होने के बाद पीड़ित के बैंक ऐप या पेमेंट ऐप के खातों से रकम निकाली गई है। जांच में सामने आया है कि बदमाशों की नजर मोबाइल से ज्यादा सिम पर होती है। फोन चोरी करने के बाद सिम कार्ड को तुरंत दूसरे मोबाइल में डालकर एक्टिव किया जाता है। सिम कार्ड बंद होने तक मिलने वाले समय का इस्तेमाल बैंकिंग और पेमेंट ऐप के जरिये बिल भुगतान और पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोरी हो रहे मोबाइल जानकारी के मुताबिक, ठग मोबाइल चोरों से संपर्क कर सिम कार्ड सहित खरीद रहे हैं या अपने गुर्गों से फोन चोरी करवा रहे हैं। फोन चोरी होने के बाद पीड़ित को सिम ब...