प्रमुख संवाददाता, जून 14 -- यूपी के वाराणसी में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी की रकम हासिल करने के लिए नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। पहले जहां ठगी के पैसे म्यूल अकाउंट में मंगाते थे, अब गेमिंग और ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गेमिंग और ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खातों में पैसे मंगाने से पुलिस के सामने रकम वापसी की नई चुनौती सामने आने लगी है। साइबर अपराधी पहले विभिन्न गेमिंग ऐप पर अपना अकाउंट बनाते हैं और उससे जुड़े क्यूआर कोड या पेमेंट लिंक तैयार कर लेते हैं। ठगी का शिकार हुए लोगों से रकम सीधे उसी क्यूआर कोड पर जमा करा रहे हैं। पैसा बैंक खाते में आने के बजाय पहले गेमिंग वॉलेट या गेमिंग अकाउंट में पहुंचता है, जिससे उसकी ट्रैकिंग और रिकवरी मुश्किल हो जाती है। इसी का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी: पाकिस्तान चले गए...