सावधान! समंदर में 20 फीट ऊंची लहरें, 213 की रफ्तार से हवाएं; तेजी से बढ़ रहा खतरनाक तूफान चांपी
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- प्रशांत महासागर से उठा शक्तिशाली तूफान चांपी ताइवान के करीब पहुंच रहा है। बताया जाता है कि तूफान थोड़ा कमजोर जरूर हो गया है, लेकिन अभी भी बहुत तेज हवाएं, ऊंची लहरें और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अमेरिका के जॉइंट टाइफून वॉर्निंग सेंटर के अनुसार, चांपी अभी जापान के ओकिनावा से करीब 713 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। यह शुक्रवार देर रात से शनिवार तक उत्तरी ताइवान के सबसे करीब से गुजरेगा। हालांकि यह सुपर टाइफून की ताकत से थोड़ा नीचे आ गया है, लेकिन इसमें अभी भी 213 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल रही हैं। बाताया जाता है कि हवाओं की रफ्तार 227 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और लहरें 20 फीट ऊंची हो सकती हैं। हांगकांग ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, चांपी इस सीजन में उत्तर-पश्चिम प्रशांत महासागर का 10वां ऐसा तूफान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.