नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- जैसे कार चलाने के लिए ईंधन की जरूरत होती है, वैसे ही शरीर को सही तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी पीने के लिए एक सामान्य नियम यह है कि आपको अपने शरीर के वजन के हर 30 किलोग्राम पर लगभग 1 लीटर पानी पीना चाहिए। खासतौर से गर्मियों के मौसम में पानी की मात्रा पर ध्यान देने की जरूरत होती है। गर्मी में जब बाहर का तापमान बढ़ता है, तो हमारा शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए एक अलग सिस्टम का इस्तेमाल करता है। ऐसे में जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो शरीर पसीना बनाना बंद कर देता है। जिसकी वजह से शरीर का अंदर तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है, जिसे हीट स्ट्रोक या लू लगना कहते हैं। इंस्टाग्राम पर डायटीशियन श्वेता शाह पंचाल ने शरीर में पानी की कमी पर दिखने वाले 5 लक्षणों के बारे में बताया है। जानिए- यह भी पढ़ें- ...