नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (13 जुलाई) को जारी ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल में बारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने कहा है कि झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पूर्व भारत के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इस मॉनसूनी बारिश के दौर में IMD ने दक्षिणी भारत में लू का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ इलाकों में 13 से 15 जुलाई के दौरान भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा रायलसीमा,तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इस दौरान भीषण गर्मी और उमस की चेतावनी जारी की गई है।इस हफ्ते कहां-कहां बारिश के आसार? IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते (13 से 19 जुलाई...