सावधान! मानसून से पहले ही हिमाचल के इन इलाकों में अचानक बाढ़ का अलर्ट; अगले 24 घंटे भारी
शिमला, जून 12 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम विभाग ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है जो आमतौर पर मानसून के सक्रिय होने के बाद देखने को मिलती है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के निचले इलाकों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछली रात और शुक्रवार को हुई बारिश के प्रभाव को देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से लेकर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कुछ स्थानों पर जनजीवन प्रभावित भी हुआ है। शिमला, कांगड़ा, भुंतर, सुंदरनगर, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.