नई दिल्ली, फरवरी 17 -- मुंह में होने वाला एक छोटा सा छाला, देखने में भले ही एक मामूली समस्या लग सकता हो, लेकिन जब यह समस्या हफ्तों तक किसी व्यक्ति का पीछा न छोड़े, तो यह केवल पेट की गर्मी और खाने-पीने से जुड़ी समस्या नहीं रहती बल्कि शरीर की एक गंभीर चेतावनी का संकेत भी हो सकती है। ज्यादातर लोग मुंह के छालों को पेट की गर्मी या विटामिन की कमी मानकर कई दिन तक घरेलू नुस्खे आजमाते रहते हैं। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो सेहत के प्रति यह लापरवाही कई बार भारी पड़ सकती है। बता दें, ऐसा कोई भी घाव जो इलाज के बावजूद ठीक न हो रहा हो, वह 'कैंसर' जैसी जानलेवा बीमारी की शुरुआती आहट हो सकता है। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि कब एक मामूली सा दिखने वाला छाला आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। यह भी पढ़ें- हर तेल हर किसी के लिए नहीं! अपने 'हेयर टाइप' ...