नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- देश के कई हिस्सों खासकर यूपी-बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त मॉनसून चरम पर है। वहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मिजोरम में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई है। IMD का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ जहां एक तरफ चक्रवाती प्रणालियां और ट्रफ लाइनें सक्रिय हैं, वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम जन्म लेने क...