सावधान! फरीदाबाद में PUCC के बिना आज से पेट्रोल-डीजल नहीं, 10000 तक जुर्माना
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- फरीदाबाद जिले में वाहन चलाने वाले सावधान हो जाएं। अब बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। सोमवार से सख्ती शुरू होगी। सरकार के आदेश के बाद क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने पेट्रोल पंपों की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पीयूसीसी की जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट सिटी में करीब 115 पेट्रोल पंप हैं, जहां रोजाना हजारों वाहन चालक पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचते हैं। सोमवार से बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगाने की तैयारी है। पेट्रोल पंप संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- पहले फोन पर बताया, फिर पत्नी सामने पहुंची तो नहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.