बोकारो, अक्टूबर 3 -- पुलिस की डायरी के पन्ने कहते हैं कि सितंबर-अक्टूबर में जिउतिया, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली व छठ पर्व जैसे त्योहारों में क्राइम ग्राफ बढ़ ही जाते हैं। यही कारण है कि चोर-उच्चके, राहजनी व छिनतई करने वाले, जेबकतरे व चेन-स्केचिंग करने वाले व दुपहिया टपाने वाले अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। बाजारों में मॉल व बैंक-एटीएम सहित रेलवे स्टेशन व बस अड्डों में भीड़-भाड़ बढ़ गई है, ऐसे में लोग भी लापरवाह होते जा रहे हैं और उसके ठीक उल्टा अपराधी चुस्त व सक्रिय ज्यादा हो चुके हैं। अब तक के रिकॉर्ड बता रहे हैं कि बेरमो कोयलांचल व चंद्रपुरा क्षेत्र में पर्व-त्योहारों के दौरान सीसीएल व डीवीसी सहित शहरी क्षेत्र के बंद और सूने क्वार्टरों पर चोरों की विशेष नजर रहती है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरों का बढ़ा आतंक, दो बाइक चोरी मेला या बा...