सावधान! नोएडा में रात में सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को पकड़ने के लिए लगाए जाएंगे गनर
नोएडा, अगस्त 25 -- नोएडा शहर में रात 10 से सुबह 4 बजे तक सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आपत्ति जताई। नोएडा प्राधिकरण ने इसे गंभीरता से लेते हुए शहर के मुख्य स्थानों पर गनमैन तैनात करने का निर्णय लिया है। हर वर्क सर्किल में अवर अभियंताओं की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। इस काम की देखरेख की जिम्मेदारी ओएसडी इंदु प्रकाश को सौंपी गई है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने इस मामले में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि नोएडा में रात 10 से सुबह चार बजे तक अवैध रूप से जगह-जगह खुले में कूड़ा डाला जा रहा है। यह जानकारी एनजीटी तक पहुंची और वहां से आपत्ति उठाई गई। इस मामले को सीईओ ने गंभीरता से लिया। यह भी पढ़ें- नोएडा में पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनेगा अंडरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.