नोएडा, फरवरी 18 -- नोएडा जिले की सड़कों पर दस हजार से ज्यादा गाड़ियां नहीं दौड़ सकेंगी। परिवहन विभाग ने इन गाड़ियों का पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। साथ ही इन गाड़ियों को कबाड़ घोषित कर दिया गया है। इसके बाद भी यह गाड़ियां अगर सड़कों पर दौड़ते मिलेंगे तो सीज कर दिए जाएंगे। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक 10508 गाड़ियों का पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था। इसमें 10 साल पुराने 1542 डीजल वाहन और 15 साल पुरानी 8966 पेट्रोल गाड़ियां शामिल हैं। समयसीमा पूरी होने के कारण यह प्रक्रिया की गई है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि समयसीमा पूरी करने वाले वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र पहले निलंबित किया जाता है और इसके बाद समयानुसार निरस्त करने की प्रक्रिया की जाती है। हालांकि इस प्रक्रिया को करने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.