नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले दो घंटो में मौसम का मिजाज बदल सकता है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 2 घंटों में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, रोहिणी, बादली, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इसके बाद गरज चमक केसाथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। अनुमान है कि अगले 2 घंटों में हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मात...