नई दिल्ली, मई 4 -- दिल्ली एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। तेज हवा और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज दिन में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। इसी से साथ आज रात में भी तेज हवा और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।इन इलाकों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के कुछ स्थानों नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार और डेरामंडी में बारिश हो सकती है। वहीं ...