नई दिल्ली, मार्च 10 -- राजधानी दिल्ली में अब दिन के साथ-साथ रात में भी पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह भर दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक ज्यादा रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर लोगों को इस बार मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मियों का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर जाड़े के मौसम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखने को मिलता रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में बारिश होती रही है, हवा की गति बढ़ती है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होता है। लेकिन, इस बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आए। जिनके चलते हिमपात भी कम हुआ और बारिश भी कम हुई। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.