नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपायों के तहत 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक दिल्ली में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दिल्ली के लोगों से इस प्रतिबंध के उल्लंघन की जानकारी देने का आग्रह करते हुए कहा कि 500 ​वर्ग मीटर से अधिक के निर्माण स्थलों की निगरानी दिल्ली सरकार के 'डस्ट पोर्टल' और एआई से लैस कैमरों के माध्यम से की जाएगी।एआई से लैस कैमरों से होगी निगरानी उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अगर आपको इसका कोई उल्लंघन दिखे तो एमसीडी, अपने विधायक या सीधे मुझे सूचित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सर्दियों के दौरान, चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (ग्रैप) के लागू ...