नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दिल्ली के द्वारका जिला साइबर पुलिस ने एक एडमिशन फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करके दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से पुलिस ने 1.34 करोड़ रुपये नकद, छह महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है। आरोपियों से बरामद नकदी के बारे में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली एनसीआर इलाके में मैनेजमेंट कोटे से नामी कॉलेजों में दाखिले के नाम पर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कुशाग्र श्रीवास्तव और चिन्मय सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुशाग्र ने इंजीनियरिंग में डिग्री ली है जबकि चिन्मय कॉमर्स में ग्रैजुएट है। दोनों आरोपियों को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित उनके ठिकाने से दबोचा गया है। जांच में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.