नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली के लोगों पर एक बार फिर लू का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था।गर्म पश्चिमी हवाओं से झुलसेगी दिल्ली दिल्ली में अब ज्यादातर समय पश्चिमी दिशा से हवा चलने की संभावना है। यह हवा अपने साथ बलूचिस्तान और राजस्थान से गर्मी लेकर आएगी। हवा में नमी की मात्रा बेहद कम होने के चलते लोगों को बहुत ज्यादा तपिश का अहसास होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। बीच-बीच में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रत...