नई दिल्ली, मार्च 26 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चंदर विहार में खंडा चौक पुल मरम्मत कार्य के चलते लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुल पर सात दिन मरम्मत का काम चलेगा जिसके चलते यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह पुल एक नाले के ऊपर बना है। एडवाइजरी के मुताबिक 'पुल 26 मार्च से अगले सात दिनों तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के कारण पुल को बंद किया जा रहा है।' निलोठी से विकास पुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को महादेव चौक से होते हुए मछली मार्केट और विकास पुरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के BJP सांसद ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; बढ़ती जनसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.