नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के एलिवेटेड सेक्शन पर गीता कॉलोनी से बागपत (खेकड़ा) के बीच मोटरसाइकिल से यात्रा नहीं कर पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस हिस्से में मोटरसाइकिल चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही ऑटोरिक्शा, ट्रैक्टर और गैर मोटर चालित वाहनों को भी इस दायरे में लाया गया है। एनएचएआई द्वारा इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। एनएचएआई का तर्क है कि इस एक्सप्रेसवे को हाई स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में धीमी गति के वाहन दौड़ने पर दुर्घटना का खतरा है। इस तरह के खतरे की आशंकाओं पर विराम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बागपत से आगे भी यह प्रतिबंध लागू करने पर सहमति बनी है। यह भी पढ़ें- 213 KM...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.