नई दिल्ली, अगस्त 17 -- अमित झा, नई दिल्ली दिल्ली की सड़कों पर अगर आप बिना हेलमेट हवा से बातें कर रहे हैं, बिना सीट बेल्ट बांधे कार में घूम रहे हैं या बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी मोड़ रहे हैं तो संभल जाइए। ट्रैफिक पुलिस की तीसरी आंख (125 नए ओएसवीडी कैमरे) आप पर पैनी नजर रखे हुए हैं। ये कैमरे इतने स्मार्ट हैं कि सिर्फ रफ्तार ही नहीं, आपकी हर छोटी-बड़ी गलती पकड़कर सीधे आपके मोबाइल पर चालान भेज रहे हैं। बीते चार महीनों में 20,000 से ज्यादा बेपरवाह चालकों के चालान काटे जा चुके हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क पर चलते समय बिना इंडिकेटर दिए लेन बदलना एवं लेन से बाहर गाड़ी चलाना ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है। ऐसे वाहन चालकों का चालान पहले केवल ट्रैफिक पुलिसकर्मी करते थे, लेकिन अब ये चालान कैमरे भी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से ज...