नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिन पानी की समस्या रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 8 और 9 अप्रैल यानी बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी वजह यूजीआर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई बताई गई है। इसमें कहा गया है कि रखरखाव कार्य की वजह से जलापूर्ति बाधित हो सकती है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें। जल बोर्ड ने इस कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों के 50 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, क्या है सरकार का प्लान !!Water Alert!! Due to the annual flushing progra...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.