नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम भी सुहाना हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई इलाकों में आज झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।कई इलाकों में छाए रह सकते हैं बादल मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और झमाझम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापम...