नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच, बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती सर्कुलेशन के प्रभाव से एक निम्न दाब क्षेत्र बन गया है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी पर अवसाद में बदलेगा। अगले 48 घंटों में इसके और मजबूत होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 27 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है, जिसमें 24 और 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में 23 से 25 नवंबर, केरल में 23 से 26 नवंबर और लक्षद्वीप में 23 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों में 26 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.