नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- IRCTC New Warning: ट्रेन में लंबा सफर करना हो तो ज्यादातर यात्री अपनी सीट पर ही ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं। इसके लिए कई वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स मौजूद हैं, जहां से पसंद का खाना मंगवाया जा सकता है। लेकिन ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि IRCTC ने यात्रियों को कुछ अनऑथराइज्ड फूड डिलीवरी वेबसाइट्स और ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी है। कंपनी का कहना है कि ऐसे प्लेटफॉर्म से खाना मंगवाने पर आपकी सेहत के साथ-साथ बैंक अकाउंट और पर्सनल डिटेल्स भी खतरे में पड़ सकती है। IRCTC के मुताबिक, कई अनधिकृत प्लेटफॉर्म ऐसे रेस्टोरेंट से खाना मंगवाते हैं, जिनके पास जरूरी फूड लाइसेंस नहीं होते। वहां साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता और खाना बनाने वाले कर्मचारियों को भी जरूरी ट्रेनिंग नहीं मिल...