नई दिल्ली, मार्च 6 -- ट्रेनों के एसी कोच में अवैध अथवा वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के घुसने की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए रेलवे बोर्ड ने रियल-टाइम ऑक्यूपेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम (आरओएमएस) लागू करने का फैसला किया है। यह एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे हैं, जोकि एक प्रकार से 'डिजिटल टीटीई' की भूमिका में होंगे। कैमरे कोच के गेट, गलियारे व टॉयलेट के पास की निगरानी करेंगे। ये अवैध यात्रियों की मौजूदगी की जानकारी टीटीई के हैड हेल्ड टर्मिनल व जीआरपी कंट्रोल रूम को सीधे भेजेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस तकनीक के प्रोटोटाइप को हरी झंडी दे दी है। शुरुआत में वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रेलवे में 10वीं पास और ITI वालों के लिए भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री!तीन स्तरों ...