सावधान! झारखंड में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, गिरेगा पारा; मौसम विभाग का ताजा अपडेट
रांची, नवम्बर 10 -- रांची समेत पूरे झारखंड में 13 नवंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा। हालांकि, इससे पहले अगले दो दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। सोमवार के मौसम की बात करें तो सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद दिनभर आसमान पूरी तरह साफ रहा। सोमवार को जारी अलग-अलग जिलों के तापमान आंकड़ों के अनुसार, राज्य में न्यूनतम पारा लातेहार में सबसे कम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में 15.0 डिग्री, खूंटी में 12.3, लोहरदगा में 12.7, गुमला में 12.8, प. सिंहभूम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.