रांची, जून 27 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड समेत देश के 16 राज्यों में अगले दो दिन शनिवार और रविवार को बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी चलने का भी पूर्वानुमान है। बिहार में 25 से 29 जून तक भारी बारिश और आंधी का अनुमान है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, शनिवार-रविवार को झारखंड में रांची समेत 20 जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश के बीच कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटे और येलो अलर्ट वाले पलामू समेत चार जिलों में यह रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। मौसम बदलाव के कारण अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग...