नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पूरे पश्चिम एशिया में जल्द ही महायुद्ध शुरू हो सकता है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच अब हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब ने भी एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसी बीच, इस जंग में पाकिस्तान की एंट्री की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान ने बुधवार को हूती विद्रोहियो को मक्का समझौता लागू करने की चेतावनी दे डाली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि किसी सदस्य देश के खिलाफ बिना उकसावे की आक्रामकता या यमन संघर्ष के सऊदी तक फैलने पर पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के बीच हुए मक्का समझौता लागू हो जाएगा। आसिफ के मुताबिक समझौता रक्षात्मक है, जो तीनों देशों को अन्य देश के खिलाफ हमले का अधिकार नहीं देता, मगर किसी एक देश पर आक्रामक कार्रवाई का जवाब तीनों देश देंगे। हम जरूरत पड़ने पर इसका पालन करेंगे।अमेरिका-...