नई दिल्ली, अगस्त 27 -- एक दिन पहले पड़ोसी देश नेपाल की उत्तरी सीमा यानी तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई भीषण बाढ़ और त्रासदी के बीच अब एक और भीषण प्राकृतिक आपदा का खतरा मंडरा रहा है। चीन के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि इसी सीमा क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में बनी एक बैरियर लेक (प्राकृतिक बांध से बनी झील) अगले 72 घंटों के भीतर टूट सकती है। यह झील चोचेन खोला (Chhochen Khola) और पुरेपु सांगपो (Purepu Tsangpo) नदियों के संगम पर स्थित है, जिसकी चीन का जल संसाधन मंत्रालय लगातार निगरानी कर रहा है। चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग में अधिकारियों ने हिमालयी सीमा क्रॉसिंग के ऊपरी हिस्से में एक बैरियर झील से जुड़े जोखिम की पहचान की है, जो बचाव कार्यों को मुश्किल बना सकती है। सरकारी मीडिया के अनुसार, चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने ...