सावधान! चमकीले आमों में केमिकल का जाल
फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। गर्मियों के मौसम में हर किसी की पहली पसंद फलों का राजा आम है, लेकिन बाजार से इसे खरीदते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है। आजकल मुनाफा कमाने के चक्कर में आमों को जल्दी पकाने के लिए खतरनाक केमिकल का सहारा लिया जा रहा है। बाजार में दिखने वाले सुंदर और चमकीले आम आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि ऐसे आमों को बिना अच्छी तरह धोए खाने से पेट दर्द, उल्टी और त्वचा की एलर्जी जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रघुनाथ सिंह ने बताया कि केमिकल से पकाए गए आम में को खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, गैस, सिरदर्द, चक्कर आना और त्वचा संबंधी एलर्जी की शिकायत हो सकती है। लंबे समय तक ऐसे फलों का सेवन करने से शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने आमजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.