मुंगेर, अप्रैल 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ। रविवार को दिनदहाड़े हृदयस्थली कहे जाने वाले आजाद चौक के समीप एक शातिर ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का बड़ा अफसर बताकर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नंदकिशोर पाहूजा उर्फ बच्चू बाबू को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। ठग ने खाकी का रौब दिखाकर करीब 35-40 ग्राम सोने के जेवर पर हाथ साफ कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।दहशत का ऐसा जाल कि खुद उतार दिए गहनेःघटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है। पीड़ित नंदकिशोर पाहूजा विकास कंप्यूटर से कोई कागजात लेकर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे। तभी दाढ़ी वाला एक युवक उनके पास आया और बोला-साहब आपको साहब बुला रहे हैं। जब वह पास पहुंचे तो ठग ने कड़े लहजे में पुलिसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.