नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडडियम में खास कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली पुलविस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल यहां कल यानी 29 मार्च को हाफ मैराथन आयोजित होने वाली है। ऐसे में मैराथन रूट पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये नियम सुबह 5 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेंगे। ट्रैफिुक पुलिस की ओर रे जारी की एडवाइजरी के मुताबिक सुरक्षा और सुचारू आयोजन के लिए मैराथन रूट पर गाड़ियों के रुकने या पार्किंग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को न केवल टो (Towed) किया जाएगा, बल्कि उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इन घंटों के दौरान मैराथन वाले रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग क...