नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- इस बार ठंड का सितम कुछ अधिक रह सकता है। मध्य भारत के कई हिस्सों के सामान्य से अधिक शीतलहर का सामना करना होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में सामान्य से नीचे तापमान दर्ज होने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में दिसंबर से फरवरी 2026 तक अधिक कोल्ड वेव के दिन रहने की संभावना है, जो सामान्य औसत की तुलना में ज्यादा है। सामान्य तौर पर उत्तर-पश्चिम भारत में इन तीन महीनों के दौरान 5-6 दिन कोल्ड वेव की उम्मीद की जाती है। कोल्ड वेव की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान लगभग 90% दैनिक तापमान से कम हो और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस से कम हो। यह स्थिति तीन लगातार दिनों तक बनी रहनी चाहिए ताकि इसे कोल्ड वेव घटना घोषित किया जा सके। यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में बदले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.