टोक्यो, अगस्त 7 -- पूर्वी एशिया एक बार फिर महातूफान की मार झेल रहा है। भारत का मित्र देश जापान अभी पिछले हफ्ते आए भीषण भूकंप के झटकों से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब एक और कुदरती आफत 'डॉल्फिन' तूफान ने वहां दस्तक दे दी है। शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को यह शक्तिशाली चक्रवाती तूफान दक्षिण-पश्चिम जापान के ओकिनावा इलाके से टकराया, जिससे वहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जापान के मौसम विभाग के मुताबिक, इस महातूफान की वजह से ओकिनावा इलाके में 140 से लेकर कहीं-कहीं 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके अलावा समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसकी वजह से जनजीवन महासंकट में है। तूफान के चौतरफा मार की वजह से पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।2.6 लाख लोगों को पलायन का आदेश खतरे ...