मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- मुरादाबाद। बर्गर, मोमोज, चाऊमीन आदि फास्ट फूड खाने के चलते बच्चों की सेहत पर बढ़ी समस्या अब उनके शरीर में आयरन सप्लीमेंट्स के ओवरलोड (अधिकता) होने का खतरा बढ़ने की चिंता से जुड़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि फास्ट फूड का अधिक सेवन करने वाले बच्चों में खून की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। इसे दूर करने के लिए उन्हें गोलियां आदि आयरन सप्लीमेंट्स देने पड़ रहे हैं। दवा के माध्यम से शरीर में पहुंचने वाले आयरन की अधिक मात्रा उन्हें सेहत से जुड़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में ला सकती हैं। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल, जहां बीमार होने पर इलाज के लिए पहुंच रहे बच्चों में 70 फीसदी से अधिक बच्चे शरीर में खून की कमी से पीड़ित मिल रहे हैं। जिसका कारण बच्चों के फास्ट फूड खाने का शौकीन होना और हरी सब्जियां आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.