नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- आज के समय में बच्चों का जिद्दी होना, एकाग्रता की कमी और छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ाना आम समस्या बनता जा रहा है। लोग अकसर इस समस्या को बच्चों की बढ़ती उम्र या अनुशासन की कमी से जोड़कर देखने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका असली दोषी बच्चों का स्वभाव नहीं बल्कि आपकी रसोई में छिपा हुआ हो सकता है। कई शोध बताते हैं कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (UPFs) और शुगर का बढ़ता सेवन बच्चों के मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन पैदा करता है। रंग-बिरंगे पैकेटों में बंद ये खाद्य पदार्थ न केवल शरीर को बीमार कर रहे हैं, बल्कि बच्चों के व्यवहार को भी अनियंत्रित बना रहे हैं।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेधा कहती हैं कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (UPFs) जैसे चिप्स, पैकेज्ड नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, मीठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.