सावधान! अभी थमा नहीं चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का कहर; अब इन राज्यों में आंधी-बारिश की बारी, IMD का अलर्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Cyclone Murasu Updates: बंगाल की खाड़ी से उठा गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) आज (मंगलवार, 3 नवंबर) तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकरा कर अब आगे उत्तर-पश्चिम को ओर बढ़ चला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान सुबह 03:30 से 05:30 बजे (IST) के बीच नेल्लोर और नरसापुर के मध्य, ओंगोल के निकट तट को पार कर गया। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जो बढ़कर 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही थी। IMD ने कहा है कि अब यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और आधी रात तक एक गहन अवदाब में तब्दील हो जाएगा। इसकी वजह से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटे तेलंगाना के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कल यानी 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.