नई दिल्ली, जून 5 -- स्मार्टफोन बैंकिंग, UPI पेमेंट, सोशल मीडिया और पर्सनल डिटेल का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में अगर कोई आपके फोन पर कब्जा कर ले, तो वह आपके बैंक खाते तक भी पहुंच सकता है। हाल ही में साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स ने एक ऐसे खतरे को लेकर चेतावनी दी है, जिसमें लोगों का फोन अचानक Reset हो जाता है, ऐप्स गायब हो जाते हैं और कुछ मामलों में बैंक खाते से पैसे भी निकल जाते हैं। इस फ्रॉड में फर्जी ऐप्स, रिमोट एक्सेस टूल्स, SIM Swap फ्रॉड और मालवेयर की मदद से लोगों के फोन पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कई मामलों में पीड़ित को तब पता चलता है जब उसके खाते से पैसे निकल चुके होते हैं। अगर आपका फोन अचानक Factory Reset हो जाए, बार-बार अपने आप रीस्टार्ट हो या जरूरी ऐप्स गायब दिखें, तो यह साइबर हमले का संकेत भी हो सकता है। फोन अचानक Reset हो...