सावधान रहो बीबी, वरना... ईरान पर हमले को लेकर आपस में ही भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू; दे डाली चेतावनी
वाशिंगटन, जून 9 -- अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान के मुद्दे पर दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू की, तो वह अलग-थलग पड़ सकता है। इन दोनों नेताओं के बीच यह अहम बातचीत तब हुई है, जब हाल ही में 24 घंटे के भीतर इजरायल और ईरान के बीच दुश्मनी और तनाव चरम पर था।ट्रंप की नेतन्याहू को सख्त चेतावनी न्यूज पोर्टल एक्सियोस को दिए एक बयान में ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ हुई इस तनातनी वाली बातचीत का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, "मैंने कहा, 'बीबी (नेतन्याहू), बेहतर होगा कि तुम सावधान रहो, नहीं तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे।'" ट्रंप की यह टिप्पणी इस बात का संकेत है कि वह ईरान के साथ कूटनीतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.