नई दिल्ली, मई 21 -- दिल्लीवासी इन दिनों तपती गर्मी और लू (हीटवेव) के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है तो वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इस बीच दिल्ली में इस सीजन का हीट स्ट्रोक का पहला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के 24 वर्षीय छात्र को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) में भर्ती कराया गया है। एनडीटीवी के मुताबिक, छात्र को रात में 1 बजकर 45 मिनट में अस्पताल में भर्ती किया गया। छात्र को लगातार उलटी, डायरिया और घबराहट हो रही थी। इस दौरान शरीर का तापमान 105 डिग्री फारेनहाइट (40.6 डिग्री सेल्सियस) से ज्यादा था। डॉक्टर ने छात्र की जांच की तो हीट स्ट्रोक की पुष्टि की।सबसे गंभीर और जानलेवा स्थिति बता दें कि हीट स्ट्रोक गर्मी से जुड़ी सबसे गंभीर औ...