महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। स्कूली छात्रों को साइबर अपराध से जुड़े मामलों को लेकर जागरुक किया गया। बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए छात्र जागरुक होकर लोगों को भी जागरुक करने का काम करें। शनिवार को मुख्यालय कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निकिता शुक्ला ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि आज के दौर में मोबाइल का युग है। हर इंसान के पास मोबाइल फोन है। उन्होंने ने बताया कि आज के युवक में साइबर ठग लोगों को तरह-तरह के प्रालोभन देकर फर्जी कॉल, मैसेज, फिशिंग लिंक के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे है। हैकिंग के केस भी लगातार बढ़ते जा रहे है। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, बैकिंग धोखाधड़ी आदि की जानकारी देने के साथ बचाव के टिप्स दिए गए। छात्रों को सुरक्षित पासवर्ड बनाने सहित संदिग्ध कॉल आने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.