सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसको लेकर मंगलवार को सभी कंद्रों पर उप प्रधान परीक्षकों की बैठक का आयोजन कर निर्देशित किया गया है। शहर के जीआईसी इंटर कॉलेज में पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने डीएचई को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी परीक्षक जल्दबाजी में कॉपियों का मूल्यांकन नहीं करेगा। सभी उत्तर पुस्तिकाओं की स्टेप मार्किंग की जाएगी। सभी परीक्षक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि मूल्यांकन करते समय कोई भी प्रश्न छूटे न। नंबरों को जोड़ते समय सावधानियां बरतें। इसी प्रकार राजा रघुवार दयाल इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक विशाल पांडेय ने डीएचई को निर्दे...