सोनभद्र, मार्च 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। होली को लेकर बाजार में अबीर, गुलाल, पिचकारी के साथ ही गुझिया, मिठाई, चिप्स, पापड़ आदि की दुकानें सज गई हैं। खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है, लेकिन ऐसे में अगर थोड़ी सी भी असावधानी बरती गई तो स्वास्थ्य को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रंगो का त्यौहार होली जहां लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार अस्थमा पीड़ित लोगों के लिए ये परेशानी का कारण भी बन जाता है। होली के रासायनिक रंग और गुलाल आदि अस्थमा के मरीजों के लिए रोग बढ़ाने का काम करते हैं। जिससे उन्हें अचानक दौरा भी पड़ सकता है। डाक्टर की सलाह के मुताबिक रंगों से बचना चाहिए। जिला अस्पताल के आंख रोग के विशेषज्ञ डा.केके पांडेय ने बताया कि केमिकल रंग से होली खेलने पर आंख की एलर्जी होने पर खुजली, आंख लाल हो जाना, पानी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.