चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। एडीएमओ डॉ. राकेश तांडी ने कहा कि मलेरिया का इलाज संभव है। इससे बचने के लिए जागरूकता और सावधानी जरूरी है। सावधानी नहीं बरती गई तो मलेरिया जानलेवा भी हो सकता है। उन्होंने मलेरिया से बचाव के बारे में लोगों को जागरुक किया। डॉ. तांडी ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर सेमिनार का आयोजन उन्होंने इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया। हल्की बुखार और शरीर में कंपन महसूस होने पर वे अस्पताल जाकर डाक्टर को दिखाएं। मलेरिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.